बॉलीवुड के हीमैन की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया गया भर्ती, शुरू हुआ दुआओं का दौर
मुंबई। Dharmendra Health News: बॉलीवुड इंडस्ट्री से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। जहां मशहूर 89 वर्षीय अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि, एक्टर को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिस वजह उन्हें ICU में वेंटिलेटर पर रखा गया है। जहां डॉक्टर लगातार उनपर नजर बनाए हुए हैं।
बताया गया कि, ‘धर्मेंद्र सिर्फ अस्पताल में भर्ती हुए हैं। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। उनकी तबीयत में पहले के मुकाबले सुधार भी है।’ देओल परिवार ने किसी भी तरह की अपुष्ट खबरों से बचने के अपील की है। साथ ही सभी से परिवार की गोपनीयता को बनाए रखने की मांग की है।
Dharmendra Health News: बता दें कि, बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले एक्टर ने अपने शानदार अभिनय से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्हें यह उपाधि फिल्म “फूल और पत्थर” (1966) में शर्टलेस लुक के कारण मिली, जिसमें वह पहली बार एक नए एक्शन हीरो के रूप में नजर आए थे। एक्टर 8 दिसंबर 2025 को वे 90 साल के हो जाएंगे। इस साल अप्रैल में धर्मेंद्र की आंख का ग्राफ्ट ऑपरेशन हुआ था।




