रेलवे अधिकारी का अश्लील कांड, महिला स्टाफ से मांगा फोटो, पूछा-कहां कंफर्टेबल होकर मिलोगी
बिलासपुर। Bilaspur News: इन दिनों नेताओं से लेकर मंत्रियों तक सभी पर यौन उत्पीड़न से जुड़े कई तरह के मामले आमने आ रहे हैं। जिससे की सियासी गलियारों में हलचल शुरू हो गई है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है। यहां दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर कौशिक मित्रा पर महिला कर्मचारी से यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।
बता दें कि, पीड़ित महिला चांपा में कमर्शियल महिला क्लर्क के पद पर पदस्थ है। जिसने अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि, अधिकारी लगातार उसे व्हाट्सएप में मैसेज करके परेशान किया। जिम से सेल्फी भेजने को कहा, यहां तक कि यह भी पूछा कि उसका बॉयफ्रेंड है या नहीं। इतना ही नहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि उससे अधिकारी ने पूछा कि कहां कंफर्टेबल होकर मिल सकते हैं।
Bilaspur News: वहीं इन सब के बाद पीड़िता ने रेलवे के जीएम को शिकायत पत्र सौंपा है, जिसमें 12 बिंदुओं में पूरी घटना का विवरण दिया है। लेकिन पीड़ित का कहना है कि, इस मामले में 2 महीने के बाद भी जांच आगे नहीं बढ़ पाई और अधिकारियों द्वारा कार्रवाई के बजाय फाइल दबा दी गई।




