[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

अनियंत्रित होकर पलटी छात्राओं से भरी ऑटो, कई घायल, 2 की हालत गंभीर

पेंड्रा। Pendra Accident: गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रही। जहां से आए दिन  हादसे की खबर सामने आती रहती है। वहीं एक बार हादसे की खबर सामने आई है। यहां स्कूलों छात्राओं से सवार एक तेज रफ्तार ऑटो पलट गई, जिससे की 6-7 छात्राएं घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना पेंड्रा थाना क्षेत्र के अड़भार मुख्य सड़क मार्ग में हुई। यहां कन्या प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल सिवनी से खेलकूद के लिए  सभी छात्राएं पेंड्रा जा रहे थे। इस दौरान ऑटो सड़क में मवेशी से टकराने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे की ये हादसा हुआ।

Pendra Accident: घटना के बाद सभी घायल छात्राओं को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां दो लोगों को गंभीर चोट आई । जबकि अन्य छात्राओं को इलाज के बाद घर भेजा गया। मामले में बताया गया कि, जिले में खेल प्रबंधन के पास समुचित व्यवस्था नहीं है। ऐसे में ये खेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही का नतीजा है की ऑटो में भर-भर छात्रों को खेल मैदान ला रहे हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close