शहर में अज्ञात फायरमैन का आतंक, एक्टिवा बाइक समेत घर में लगाई आग, इलाके में फैली सनसनी

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के संतोषी नगर से बीती रात एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वाहन समेत घर में आग लगा दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के रहवासियों में दहशत फैल गई।
बता दें कि, ये पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का शहर में अज्ञात फायरमैन का आतंक फैल गया। संतोषी नगर में खड़ी 2 एक्टिवा, 1 बाइक, 1 ऑटो और एक घर में आग लगा दी, जिसमें घर के गोदाम में रखे मिल्क प्रोडक्ट्स जलकर खाक हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
Raipur News: बताया गया कि, फायरमैन पेट्रोल बॉटल और माचिस लेकर घूम रहा था और आग लगाने के बाद फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी की उसे काबू करने के लिए दमकलकर्मियों को रातभर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात फायरमैन के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाशी शुरू कर दी है।



