बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान आज, 121 सीटों पर वोटिंग जारी
पटना। Bihar Chunav 2025: बिहार में आज पहले चरण में कुल 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। पहले चरण के लिए मतदान की शुरुआत होते ही मतदान केंद्रों में सुबह 7 बजे से ही वोटर्स की भीड़ उमड़ने लगी है। मतदान का ये चरण राज्य की राजनीतिक दिशा तय करेगा।
वहीं पहले चरण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार के 14 मंत्रियों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी. मोकामा से लेकर महुआ तक कई हॉट सीटें भी हैं जिन पर दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। चुनाव के पहले चरण में 121 विधानसभा सीटों के 3.75 करोड़ से ज्यादा मतदाता 1314 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
Bihar Chunav 2025: बता दें कि, पहले चरण में मधेपुरा, सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर। इन 18 जिलों में मतदान हो रहे हैं।




