Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लग्जरी कार से 12 लाख रुपये का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबिकापुर। Ambikapur News: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा जब्त कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मचा गया।

मामले में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि, कल शाम को थाना लखनपुर जिला सरगुजा के पुहपुटरा मार्ग पर गस्त के दौरान एक नई ग्रैंड विटारा कार को जब ओवरटेक कर आगे निकला गया। जिसके बाद कार के ड्राइवर की हड़बड़ाहट देख शक हुआ शक के आधार पर कार को रुकवाया गया।

Ambikapur News: वहीं पूछताछ में ड्राइवर ने बताया की गाड़ी में गांजा है। जिसके बाद 56.5 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस दौरान दो तस्कर, जगत राम राजवाड़े और अरविंद राजवाड़े को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई और दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई थाना लखनपुर क्षेत्र अंतर्गत गस्त के दौरान ओवरटेक करके की गई।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close