Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबिलासपुरब्रेकिंग न्यूज़

बिलासपुर में बड़ा रेल हादसा… पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की आपस में भिड़ंत, 6 लोगों की मौत, कई घायल

बिलासपुर। Bilaspur Train Accident: न्यायधानी बिलासपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जयराम नगर स्टेशन के पास लोकल ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने भिड़ गई और ट्रेन के डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए। इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। जिसका वीडियो भी सामने आया है।

Bilaspur Train Accident: वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे की रेस्क्यू टीम, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया है। इस भीषण रेल हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी पहुंच चुके हैं। राहत बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है की हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close