Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, ट्रक में रखकर बेच रहे थे नशीला पदार्थ, भारी मात्रा में हेरोइन जब्त

रायपुर। Raipur News: रायपुर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से भरी मात्रा में नशे के सामान बरामद किए गए हैं। बताया गया कि दोनों आरोपी तरणतारण पंजाब के निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार, आमानाका पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी ट्रक में नशीली हेरोईन रखकर बेच रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 34.60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक तौल मशीन, दो रेडमी मोबाइल फोन और एक ट्रेलर वाहन भी जब्त किया है।

Raipur News: बताया गया कि, जब्त हेरोइन की कीमत करीब साढ़े 3 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे इस नशीले पदार्थ को कहां से लाए थे और कहां सप्लाई करने वाले थे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close