Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में युवक की मौत, रायपुर एयरपोर्ट में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

रायपुर। Indigo Flight Emergency Landing:सिलीगुड़ी से हैदराबाद जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-347 को रायपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया गय कि, एक यात्री की मौत के बाद ये लैंडिंग कराई गई।

मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल निवासी अमित सिन्हा 37 साल के रूप में हुई है। जो लिवर की बीमारी का इलाज कराने जा रहा था। लेकिन प्लेन में तबियत बिगड़ने पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजैंसी लैंडिंग हुई।

Indigo Flight Emergency Landing: बताया गया कि, फ्लाइट दार्जलिंग से  सुबह 11.50 बजे उड़ी थी। जिसकी दोपहर 01.20 बजे रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। जिसके बाद माना थाना पुलिस को सूचना दी गई और शव उतारकर 15.32 बजे हैदराबाद के लिए इंडिगो फ्लाइट रवाना हुई। मृतक अमित सिन्हा का शव मर्चुरी में रखवाया गया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close