छत्तीसगढ़ को आज मिलेगा नया विधानसभा भवन, बस्तर-सरगुजा आर्ट से सजा, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

रायपुर। New Assembly Building: छत्तीसगढ़ का नया विधानसभा परिसर आज यानी 1 नवंबर 2025 को जनता के लिए समर्पित किया जाएगा। इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यह परिसर न केवल आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण है, बल्कि इसमें बस्तर और सरगुजा की कला-संस्कृति का भी अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
बता दें कि, परिसर में 120 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, साथ ही पानी और ऊर्जा संरक्षण के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। लगभग 324 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परिसर में विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं।
नए विधानसभा परिसर की खासियतें
परिसर में पेपरलेस सिस्टम, डिजिटल डिस्प्ले और ऑटोमेटेड सुविधाएं हैं।
भवन की वास्तुकला में छत्तीसगढ़ की संस्कृति और शिल्प का अद्भुत मेल है।
परिसर में सोलर प्लांट और वर्षा जल संचयन की व्यवस्था है।
परिसर में 500 सीटों वाला आधुनिक ऑडिटोरियम और 100 सीटर सेंट्रल हॉल भी है।
New Assembly Building: आज के लोकार्पण समारोह के बाद यह परिसर छत्तीसगढ़ की नई पहचान बन जाएगा। आप इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए लाइव प्रसारण देख सकते हैं।




