Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में देर रात बदमाशों का आतंक, राह चलते साइकिल सवार को रोक की मारपीट, घटना का वीडियो आया सामने

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur Crime News: राजधानी रायपुर में नशे में धुत युवकों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा-गुढ़ियारी रोड पर नशे में धुत बदमाशों ने राह चलते एक साइकिल सवार पर हमला कर लूटपाट की कोशिश की। साइकिल सवार युवक भागकर अपनी जान बचाई।.इस दौरान आरोपियों ने चाकू लहराते हुए इलाके में दहशत फैला दी।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है, जब पीड़ित व्यक्ति रोज की तरह साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी भवानी नगर इलाके के रहने वाले कुछ युवक, जो नशे की हालत में थे, उन्होंने पीड़ित को रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश करने लगे। जिसके बाद पीड़ित किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकले पीड़ित को भागते देख आरोपी भी दौड़ाने लगे।

 Raipur Crime News: बता दें कि, राजधानी की कई ऐसी सड़के हैं जहां रात 12:00 के बाद गुजरना खतरे से खाली नहीं है और राहगीरों से आए दिन मोबाइल लूट और छीना झपटी की शिकायत आम होने लगी है। ऐसे अब बढ़ती शिकायतों के बीच पुलिस के गश्त पर सवाल उठना लाजमी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close