छठ पूजा के आयोजन में अश्लील डांस, वीडियो वायरल होते ही फुटा लोगों का गुस्सा
बीरगांव। Obscene Dance In Chhath Puja: देशभर में आज छठ महापर्व मनाया गया। इस दौरान राजधानी रायपुर में भी जगह-जगह छठ पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बिरगांव स्थित बड़ा तालाब में आयोजित कार्यक्रम में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी चर्चा हर जगह होने लगी है। दरअसल यहां आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में अश्लील डांस किया गया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों का गुस्सा फुट पड़ा और लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना बताया। लोगों ने वीडियो पर नाराजगी जताते हुए कहा कि, छठ पूजा के मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांसर्स द्वारा अश्लील नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
Obscene Dance In Chhath Puja: वहीं मंच पर डांसर्स द्वारा प्रस्तुत किए गए अशोभनीय गीतों और नृत्यों से माहौल बिगड़ गया, जिससे श्रद्धालु महिलाएं और बुजुर्ग वहां से उठकर चले गए। ऐसे में गुस्साएं लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि, भक्ति गीतों पर नाचनिया डांस क्यों?” क्या अब भक्ति के नाम पर भी अश्लीलता का तड़का लगाना ज़रूरी हो गया है? क्या संस्कृति के नाम पर छत्तीसगढ़ में अब यह सब चलता है?




