Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धर्मबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी के इस तालाब में 40 वर्षों से हो रही छठ पूजा, आज व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

रायपुर। Chhath Puja 2025: हिंदू आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ 4 दिनों के अपने अनुष्ठान के तीसरे दिन को पूरा करते हुए आज संध्या अर्घ्य के साथ नरैया तालाब छठ घाट में धूमधाम से मनाया गया।

सजे हुए सुंदर घाट और व्यापक इंतजामों के साथ हजारों की भीड़ में टिकरापारा के नरैया तालाब में भी हजारों छठ व्रतियों ने संध्या अर्घ्य दिया ।

नरैया तालाब छठ महापर्व आयोजन समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि 40 वर्षों से इस तालाब में छठ पूजा की जाती है, जब शहर में सिर्फ आमा तालाब और व्यास तालाब में छठ पूजा होती थी तब से यहां छठ व्रती महिलाएं छठ पूजा कर रही हैं, कई परिवार की तीसरी पीढ़ी यहां पूजा करने आती हैं। नरैया तालाब छठ पर्व समिति के वीरेंद्र दुबे ने बताया कि नगर निगम की ओर से लगातार सहयोग मिलता है और बेहतर साफ सफाई की व्यस्वस्था का प्रयास निगम और समिति के सदस्य करते हैं।

Chhath Puja 2025:  समिति के लोगों ने नगर निगम। की साफ सफाई पर प्रशासन का और सुरक्षा के लिए पुलिस का धन्यवाद दिया। घाट में स्वागत द्वार, लाईट- टेंट, भंडारा की व्यवस्था की गई है। कल 28 अक्टूबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व का समापन होगा।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close