रायपुर। Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है और इस दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके लिए व्रती छठ घाट पर जाते हैं। वहीं, चौथे और आखिरी दिन उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि, आप सभी को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्य उपासना का यह महान पर्व आस्था, श्रद्धा और आत्मबल का प्रतीक है। छठी मैया और भगवान सूर्य से प्रार्थना है कि वे सभी को में स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति का आशीर्वाद प्रदान करें।
Chhath Puja 2025: इस पावन अवसर पर आइए, हम सब मिलकर एक उज्ज्वल, सशक्त और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प लें।
Advertisement




