Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में छत्तीसगढ़ महतारी के मूर्ति को अज्ञात लोगों ने किया खंडित,क्रांति सेना ने की कड़ी कार्यवाही की मांग

रायपुर/प्रविंस मनहर -राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्तियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, शख्स ने दीवार में लगी इस मूर्ति को जबरन निकालने की कोशिश की,जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है…घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपी की पहचान में जुटी है। दूसरी तरफ छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस मामले को सरकार के संरक्षण होना करार देते हुए कड़ी कर्यवाही की मांग किया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close