होने जा रहा “जशपुर जंबूरी 2025” कार्यक्रम का आयोजन, छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में दी जाएगी जानकारी
रायपुर। Jashpur Jamboree 2025: छत्तीसगढ़ में बस्तर ओलंपिक के बाद अब जशपुर में 6 से 9 नवंबर 2025 तक “जशपुर जंबूरी 2025” का भव्य कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जो रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत समागम होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी दी जाएगी और पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
बता दें कि, इस कार्यक्रम में हॉट एयर बलून, पैरामोटरिंग, कयाकिंग, एटीवी और मोटर बोटिंग जैसे एडवेंचर गतिविधियाँ शामिल होंगी, जो रोमांच प्रेमियों के लिए आकर्षक होंगी। इसके अलावा, फॉरेस्ट ट्रैकिंग और स्टार गेजिंग सेशन्स भी आयोजित किए जाएंगे, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए अद्भुत अनुभव होंगे।
Jashpur Jamboree 2025: इसके साथ ही लोककला संगीत कार्यक्रम से सजेगी, जो सांस्कृतिक आत्मसम्मान का उत्सव होगा। पारंपरिक हस्तशिल्प, लोककला प्रदर्शनी और आदिवासी परिधानों की झलक भी देखने को मिलेगी। जशपुर जम्बूरी 2025 छत्तीसगढ़ को ‘एडवेंचर टूरिज्म हब’ के रूप में आगे बढ़ाएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साधन बढ़ाएगा। यह कार्यक्रम जशपुर की पहचान को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिजिटल माध्यमों से और सशक्त करेगा।




