आज से होगी बस्तर ओलंपिक 2025 की शुरुआत, 3 लाख से भी ज्यादा खिलाड़ी दिखाएंगे दम
रायपुर। Bastar Olympics 2025: आज से बस्तर ओलंपिक की शुरुआत होने वाली है। इस ओलंपकि के जरिए बस्तर के प्रतिभा को निखारने और एक नई पहचान देने के लिए खिलाड़ियों को मंच दिया जा रहा। प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर की जाएंगे आयोजित विकासखंड, जिला, संभाग स्तर पर कार्यक्रम होंगे।
बता दें कि, इस बस्तर ओलंपिक में कुल 11 खेल खेले जाएंगे। जिसमें तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल, बैडमिंटन,हॉकी जैसे खेल शामिल है। प्रतियोगिता ब्लॉक स्तर से शुरू होकर संभाग स्तर तक होगी। इसमें विजेता खिलाड़ी की राज्य स्तरीय खेल अकादमी में सीधी भर्ती होगी। वहीं इसका समापन 30 नवंबर को होगा।
Bastar Olympics 2025: बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए बस्तर संभाग के 7 जिलों से 3 लाख 91 हजार 289 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। इनमें 1 लाख 63 हजार 668 पुरुष और 2 लाख 27 हजार 621 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। यह संख्या न केवल बस्तर के युवाओं का खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि बस्तर की धरती पर अब खेल एक नई सामाजिक चेतना और समान भागीदारी का प्रतीक बन चुके हैं।




