Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

बड़ा हादसा टला… हाईक्लोरिक एसिड से भरे टैंकर का प्रेशर वाल्व फटा, मौके पर मची अफरा-तफरी

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर हाईक्लोरिक एसिड से भरे टैंकर का प्रेशर वाल्व अचानक फट गया जिससे टैंकर से एसिड सड़क पर फैल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर चल रहे वाहनों को तत्काल रोक दिया गया।

वहीं जानकारी मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस, हाइवे पेट्रोलिंग टीम और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसिड को सड़क से हटाने और उसके प्रभाव को कम करने का कार्य शुरू किया। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर हाइवे को अस्थायी रूप से वन-वे किया गया, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या दुर्घटना न हो सके।

Raipur News: विशेषज्ञों और टीम की सतर्कता से स्थिति को कुछ ही समय में नियंत्रण में कर लिया गया। वाल्व को ठीक कर दिया गया और टैंकर को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का यह मामला, समय पर की गई कार्रवाई के कारण एक बड़े हादसे में बदलने से बच गया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close