शादी के कुछ महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, सुसाइड से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, फिर दे दी जान
रायपुर। Raipur News: रायपुर में एक नवविवाहिता मंजूषा गोस्वामी ने आत्महत्या कर ली, जिससे हड़कंप मच गया है। उसने आत्महत्या से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपने पति, देवर, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। इन सबका वीडियो भी सामने आया है।
बता दें कि, इस वीडियो में साफतौर से देखा जा सकता है कि, कैसे मंजूषा कह रही है की वो अपने जीवन से तंग आ चुकी हूं। उसने कहा कि, मेरा पति आशीष, मेरा देवर अभिषेक, मेरी सास, मेरे ससुर सब मिलकर मुझे प्रताड़ित करते हैं। मेरी शादी के 10 महीने हो गए हैं, लेकिन मैं 10 दिन भी चैन से नहीं रह पाई हूं।”
Raipur News: मंजूषा ने आत्महत्या से पहले अपने हाथ की नस काटी और फिर फांसी लगा ली। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जानकारी के अनुसार, मृतका के पिता थाने पहुंचे हैं और उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। जिसके बाद DD नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता की शिकायत पर पति और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।





