[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

IPS सेक्स स्कैंडल के मामले में सीएम का बड़ा बयान, कहा- अधिकारी चाहे कोई भी हो आरोप सही होने पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रविंस मनहर/ रायपुर। Ratan Lal Dangi IPS : छत्तीसगढ़ के 2003 बैच के आईपीएस अफसर रतनलाल डांगी पर इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।  जिसके बाद से  ही चर्चाएं शुरू हो गई है। वहीं अब इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, चाहे वो आईपीएस हो या आईएएस हो, चाहे कोई भी हो अगर आरोप लगे हैं तो उसकी जांच होगी। वहीं उन्होंने कहा कि, आरोप सही पाएं जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

बता दें कि,महिला ने आरोप लगाया है की आईपीएस डांगी बीते सात साल से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। गम्भीर आरोप को देखते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू की दी गई है। चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि आला अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला पर शिकायत वापस लेने अफसर दबाव भी बना रहे हैं। पीड़ित महिला ने शिकायत में इस बात का भी जिक्र किया है कि उसके पास आईपीएस रतनलाल डांगी के ख़िलाफ़ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी हैं। बताते है, महिला के पास निजी पलों के भी अश्लील वीडियो हैं। छत्तीसगढ़ में इस स्तर के अश्लील वीडियो के साथ किसी वरिष्ठ आईपीएस अफसर के खिलाफ यह पहला मामला होगा।

Ratan Lal Dangi IPS : उधर, पता चला है, आईपीएस डाँगी ने उससे पहले डीजीपी अरुणदेव गौतम को महिला के खिलाफ ब्लैकमेल की शिकायत की है। शिकायत में डांगी ने कहा है कि महिला लगातार उसे ब्लैकमेल कर रही है। उसके घर को महिला ने नर्क बना दिया है। महिला की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है। सूत्रों से यह शिकायत मिली है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close