Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

दिनदहाड़े गुंडागर्दी का वीडियो आया सामने, पहले युवक से मंगवाई माफी, फिर कर दी जमकर धुनाई

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur News:  राजधानी रायपुुर के न्यू शांति नगर क्षेत्र में श्मशान घाट के पास खुलेआम गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ युवक रानू सिन्हा की बेरहमी से पिटाई करते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि, विक्की ने डंडे से युवक को पीटा और धमकाया।

Read More: डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप 

हैरानी की बात यह है कि वीडियो में विक्की की पत्नी भी नजर आ रही है, जो पहले युवक से पैर छुआकर माफी मंगवाती है और फिर खुद भी डंडे से उसकी पिटाई करती है। पूरा मामला करीब आधे घंटे तक चला और विक्की ने खुद यह वीडियो बनवाकर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। वीडियो में उसके हाथ में पिस्टल भी देखी गई है, जिससे यह साफ होता है कि वह खुलेआम हथियार लहराते हुए कानून की धज्जियां उड़ा रहा था।

Read More: प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष, प्रेमी के दोस्तों ने की प्रेमिका के भाई की हत्या, गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर मचाया बवाल 

Raipur News:  वहीं वीडियो वायरल होते ही सिविल लाइन थाना पुलिस हरकत में आई और विक्की खोचड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि विक्की पर पहले से ही कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और वह कई बार जेल जा चुका है। राजधानी रायपुर में खुलेआम गुंडागर्दी की इस घटना ने एक बार फिर कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close