डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाए लापरवाही के आरोप
कोरबा। Korba News: कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक नवजात की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया। बताया गया कि, मामला जिला अस्पताल पुलिस चौकी क्षेत्र का है।
दरअसल,अयोध्यापुरी के रहने वाले आशीष विश्वकर्मा ने पत्नी किरण को कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। जहां डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। जिसके बाद मृतका के पति ने अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाए कि बच्चेदानी न खुलने पर जबरदस्ती हाथ डालकर उसे खोला गया। जबकि डॉक्टरों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
Korba News: इस मामले में जिला मेडिकल अस्पताल के डॉक्टर आदित्य सिसोदिया नें बताया कि, महिला के पहले दो प्रसव सामान्य हुए थे इसलिए तीसरे प्रसव में कोई विशेष समस्या नहीं होनी चाहिए थी। प्रसव के दौरान महिला की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा था, जिससे जटिलताएं बढ़ी। इस स्थिति के कारण बच्चेदानी में खतरा उत्पन्न हो गया था जब तक ऑपरेशन की तैयारी की जाती, बच्चा डिलीवर हो चुका था उन्होंने स्पष्ट किया कि नवजात की मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है और लगाए गए आरोपों का कोई आधार नहीं है। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।




