[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्गबड़ी खबर

प्रेम प्रसंग में खूनी संघर्ष, प्रेमी के दोस्तों ने की प्रेमिका के भाई की हत्या, गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर मचाया बवाल

दुर्ग। Durg News: दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों में जमकर बवाल मचा। इस दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और मामले की जांच शुरू की।

Read More: सेंट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, कैदियों के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद हुए निलंबित 

दरअसल, यह पूरा मामला दुर्ग के डिप्रापरा वार्ड 39 का है। यहां लव मैरिज को लेकर दो पक्षों में बवाल मच गया। पूजा साहू और टिल्लू साहू युवक-युवती ने घर से भागकर मंदिर में शादी की थी। जिसके बाद लड़की के परिजन और लड़के के घरवालों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई। करीब 24 घंटे तक मारपीट का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान लड़के के 5 से 7 दोस्तों ने मिलकर लड़की के भाई नीरज ठाकुर की रोड और चाकू से वार कर हत्या कर दी।

Read More: बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, दो साल पहले हुई थी पति की मौत 

Durg News: वहीं मृतक की गर्भवती पत्नी पति की मौत के बाद रोते बिलखते रही। बेटे की मौत से गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग रात करीब 2 बजे तक जिला अस्पताल और सिटी कोतवाली थाने के बाहर हंगामा करते रहे। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

 

 

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close