Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

सेंट्रल जेल के सहायक जेल अधीक्षक पर गिरी निलंबन की गाज, कैदियों के फोटो वीडियो वायरल होने के बाद हुए निलंबित

रायपुर। Raipur Centrel Jail: राजधानी रायपुर सेंट्रल जेल से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सहायक जेल अधीक्षक संदीप कश्यप को निलंबित कर दिया गया है। अपर अष्टकोण अधिकारी के कार्य में  लापरवाही और कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरते के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

Read More: बंद कमरे में संदिग्ध हालात में मिली मां-बेटी की लाश, दो साल पहले हुई थी पति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जेल से बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद की गई है, जिसमें जेल के भीतर से कैदियों की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई थी। वीडियों में कैदी कसरत करते और सेल्फी लेते हुए दिखाई दे रहे थे। इस फोटो वीडियो के वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

Read More: धनतेरस पर इस विधि से करें पूजा, बरसेगी भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की कृपा 

Raipur Centrel Jail: वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाए थे, जिसके बाद जेल प्रबंधन पर दबाव बढ़ गया था। जेल के अंदर फ़ोन चलाने को लेकर बवाल हुआ था। जिसके बाद सहायक जेल अधीक्षक संदीप कश्यप को निलंबित किया गया।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close