Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरबस्तररायपुर

नक्सलियों का बड़ा सरेंडर… 200 से ज्यादा नक्सली आज हथियारों के साथ करेंगे आत्मसमर्पण

रायपुर। CG Big Naxalites Surrender: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज एक बड़ा नक्सल सरेंडर होने जा रहा है, जहां 200 से अधिक नक्सली जगदलपुर में आत्मसमर्पण करेंगे। यह सरेंडर कार्यक्रम सुबह 11 बजे जगदलपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में होगा, जिसमें नक्सली नेता रूपेश के नेतृत्व में नक्सली अपने हथियार डालेंगे।

इन नक्सलियों के पास 100 से अधिक हथियार हैं, जिनमें एके-47, एसएलआर, कार्बाइन, इंसास राइफल और पिस्टल शामिल हैं। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, गृहमंत्री विजय शर्मा, बस्तर रेंज IG पी सुंदरराज और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। यह सरेंडर न केवल एक सुरक्षा उपलब्धि है, बल्कि बस्तर में लाल आतंक से मुक्ति का प्रतीकात्मक संकेत भी है।

बता दें कि,  कुछ दिनों पहले नक्सलियों के पोलित ब्यूरो मेम्बर  वेणुगोपाल उर्फ सोनू दादा  ने अपने  60  साथियों के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के समक्ष सरेंडर कर दिया था। इसके बाद बस्तर संभाग के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय नक्सली भी सरकार की मुख्य धारा से जुड़कर अपने हथियार डाल रहे हैं।

CG Big Naxalites Surrender: वहीं नक्सलियों द्वारा आत्मसम्पर्ण को लेकर उप मुयख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, नक्सली समापत की बात कही गई है। उन्होंने बताया कि, पुनर्वास करने वाले नक्सलियों का लाल कालीन बिछा कर स्वागत किया जा रहा है , जो शस्त्र नक्सली होते थे। वो मुख्य धारा में आ रहे हैं। अभी कांकेर, माढ़ नक्क्सली अब खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि, बस्तर की जनता लाल आतंक नहीं चाहती है।  नारायणपुर भी अभी काफी हद तक मुक्त हो गया है।  सुकमा में नक्सली खत्म हो रहे है। अभी सिर्फ बीजापुर बचा है वो भी जल्द मुक्त हो जाएगा।

 

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close