Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

हिट एंड रन… राजधानी में तेज रफ्तार कार ने ट्रैफिक सिपाही को रौंदा, फिर बीच सड़क पर पलटी कार

रायपुर। Raipur Hit And Run: राजाधानी रायपुर में आधी रात को वीआईपी रोड पर हिट एंड रन की वारदात हुई है, जहां तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी। कार चालक ने बैरिकेट समेत ट्रैफिक सिपाही को काफी दूर तक घसीटा। वहीं कार थोड़ी ही दूर जाकर बीच सड़क पर पलट गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दरअसल, यह घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। यहां बीती रात वीआईपी रोड में ड्रिंक एंड ड्राइव की चेकिंग से बचने के लिए कार चालक ने भागते हुए बैरिकेट समेत ट्रैफिक सिपाही को काफी दूर तक घसीटा, जिससे ट्रैफिक आरक्षक हेम कुमार पटेल की टांग टूट गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 Raipur Hit And Run: वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी ने हिरासत में लिया। पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच की जा रही है। वहीं कार चालक और उसके साथी को भी चोटें आई है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close