Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन बढ़ी, मां तबीयत का हवाला देकर हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी

रायपुर। CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटले मामले में एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर की पैरोल 7 दिन के लिए बढ़ा दी गई है।पैरोल मिलने के बाद वे पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार रात रायपुर स्थित अपने निजी निवास पहुंचे।

बता दें कि, अनवर ढेबर अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल पर है। उनकी पैरोल पहले 4 दिन के लिए मंजूर हुई थी, जिसे अब 7 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। उन्होंने पैरोल खत्म होने के बाद हाईकोर्ट में पैरोल बढ़ाने के लिए अर्जी लगाई थी। जिसमें अनवर ढेबर ने बीमार मां से मुलाकात के लिए तबीयत खराब होने का हवाला देकर पैरोल की मांग की थी।

CG Liquor Scam: पैरोल बढ़ने के बाद अनवर ढेबर के निजी निवास के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है और आने-जाने वाले लोगों की जानकारी रजिस्टर में नोट की जा रही है।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close