छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे प्रदेशभर के किसान, इन मांगो को लेकर करेंगे प्रदर्शन
रायपुर। Raipur News: आज रायपुर में भारतीय किसान संघ (छत्तीसगढ़) अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। इसमें पूरे प्रदेश के किसान शामिल होंगे।
भारतीय किसान संघ हाफ उचित कीमत, निरंतर बिजली आपूर्ति और फसल के न्यायपूर्ण भुगतान जैसी मांगों को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। लगातार शासन से चर्चा होने के बावजूद भी मांगों पर अब तक सहमति नहीं बन पाई है ।
Raipur News: बता दें कि, आंदोलन में शामिल होने भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों को जानकारी दे रहे। 13 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से बूढ़ा तालाब रायपुर से आंदोलन शुरू होगा। सभा करने के बाद रैली के रुप में सीएम निवास घेराव किया जाएगा।
Advertisement




