Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सोशल मीडिया पर छिड़ी सियासी जंग, BJP ने कांग्रेस पर किया हमला, कहा-‘कांग्रेस आदिवासियों को सिर्फ़ वोट बैंक समझती है’

रायपुर। BJP Social Media War: छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रहती है। वहीं इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर निशाना साधा है।

बीजेपी ने इस पोस्ट के जरिए दावा किया कि, कांग्रेस ने पहले अरविंद नेताम, फिर मोहन मरकाम और कवासी लखमा जैसे आदिवासी नेताओं को साइडलाइन किया है और अब दीपक बैज को निशाने पर लिया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस आदिवासियों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के तौर पर करती है और सत्ता में आने के बाद उनके नेताओं को हाशिए पर डाल देती है।

BJP Social Media War: पोस्ट पर लिखा – “आदिवासियों को वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस पार्टी में हमेशा से आदिवासी नेताओं का अपमान होता रहा है, अब दीपक बैज की बारी है।”

https://x.com/BJP4CGState/status/1976694215993131442

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close