छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
आज दो जिलों के दौरे पर रहेंगे सीएम साय, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का करेंगे शुभारंभ
रायपुर। CM Sai Today Program: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दो जिले के दौरे पर रहेंगे। वे राजधानी के कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का शुभारंभ करेंगे। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, फसल विविधीकरण और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना, सिंचाई सुविधाओं में सुधार करना और दीर्घकालिक और अल्पकालिक ऋण की उपलब्धता को सुगम बनाना है।
CM Sai Today Program: इसके बाद, वे दोपहर1 बजे रायगढ़ जिले के लिए रवाना होंगे और झगरपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। फिर, 4 बजे गौरेला पेंड्रा मरवाही पहुंचेंगे और नवा खाई और सम्मान समारोह में शामिल होंगे ।

Advertisement




