Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे, सीएम साय ने स्वयंसेवकों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर। RSS Foundation Day: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस आज मनाया जा रहा ह और यह संघ के 100 वर्ष पूरे होने का ऐतिहासिक अवसर है। इस मौके पर राजधानी रायपुर में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

वहीं आज सुबह 7 से 8 बजे तक 131 बस्तियों में पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शाखा स्तर पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें संघ के कार्यकर्ता और समर्थक भाग लिए। बता दें कि, विजयदशमी के दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी और तब से संघ विजयादशमी उत्सव मानता चला आ रहा है। यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष मनाएगा।

RSS Foundation Day:
इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि, विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ ने आज अपनी स्थापना के सौ वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन सौ वर्षों के दौरान पूज्य स्वयंसेवकों ने अपने संघर्ष और बलिदान से माँ भारती के वैभव को पुनः स्थापित करने हेतु अतुलनीय योगदान दिया है। शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, इस राष्ट्रभक्त संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close