नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को सुनाई 15-15 साल कठोर कारावास की सजा,
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। जहां दो अंतर्राज्यीय समेत तीन नशे के सौदागरों को 15-15 साल कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बता दें कि, कोर्ट ने सिद्धार्थ जैन, शिवम तिवारी और आदित्य लोखंडे को यह सजा सुनाईहै। सिद्धार्थ और शिवम भोपाल के निवासी हैं, जबकि आदित्य रायपुर का निवासी है। इन तीनों को होटल सुप्रीत इन में नशीली चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। सिविल लाइन थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी ।
Raipur News: वहीं एनडीपीएस एक्ट के विशेष न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। यह फैसला नशे के खिलाफ कोर्ट की सख्ती को दर्शाता है। वहीं पुलिस ने सबूतों को अदालत में प्रस्तुत किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष न्यायालय ने सुनवाई की और बुधवार को अपना निर्णय सुनाते हुए तीनों आरोपियों को कठोर दंड दिया।




