छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर
राजधानी के इस तालाब में तैरती मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। Raipur Crime: राजधानी में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। जरा-जरा सी बात पर लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। वहीं इस बीच रायपुर के सड्डू स्थित शीतला तालाब से एक खबर सामने आई है। जहां पानी में एक तैरती हुई एक लाश मिली है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है ।
Raipur Crime: घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है ।
Advertisement




