रायपुर। India vs Pakistan Asia Cup 2025: कल एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला था। जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से मात देकर 9वीं बार एशिया कप का कितबा अपने नाम किया। पाकिस्तान ने 147 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय बल्लेबाजों ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं टीम इंडिया की जीत पर सीएम विष्णु देव साय ने भी बधाई दी।
उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि, फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान को 5 विकेट से पराजित कर हमारी टीम ने न केवल क्रिकेट के मैदान में इतिहास रचा है, बल्कि हर भारतीय हृदय में राष्ट्रगौरव की ज्वाला प्रज्वलित की है। यह जीत हमारे खिलाड़ियों की मेहनत, जज्बे और संकल्प का प्रतीक है। यह संदेश भी है कि जब भारत मैदान में उतरता है, तो केवल खेल ही नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का आत्मविश्वास भी साथ खड़ा होता है। टीम इंडिया के वीरों को हार्दिक बधाई और पूरे देशवासियों को गर्व के इस क्षण पर शुभकामनाएँ। भारत की विजय ही हमारी पहचान है। जय हिंद, जय भारत।
India vs Pakistan Asia Cup 2025: बता दें कि, टीम इंडिया की जीत के बाद बीसीसीआई ने ऐलान करते हुए कहा कि, ये एक बेहतरीन जीत है। इस जीत के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और सपोर्ट स्टाफ को 21 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।
https://x.com/vishnudsai/status/1972378509818671172




