big breakingछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज जारी,कई जिलों में बारिश के आसार,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर/प्रविंस मनहर – छत्तीसगढ़ में रुक रुक कर अलग अलग जिलों में बारिश हो रही हैं। और आज भी मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक, आने वाले 24 से 48 घंटों के भीतर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विशेष रूप से रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, बेमेतरा और कांकेर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही, कुछ इलाकों में तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं।
Advertisement




