गोदावरी प्लांट में हुए हादसे पर कांग्रेस ने बनाई कमेटी, 6 सदस्यों की टीम करेगी घटना की जांच
रायपुर। Godavari Plant Accident: रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी इस्पात में कल एक बड़ा हादसा हो गया। जहां सिल्ली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं इस हादसे को लेकर कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है।
बता दें कि, सिलतरा में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाने का फैसला किया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू को कमेटी का संयोजक बनाया है। इस कमेटी में छाया वर्मा, अनिता शर्मा जैसे बड़े नेता भी शामिल है। जो की घटना की जांच करेगी और जल्द ही घटना क्षेत्र का दौरा कर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस आगे की कार्रवाई करेगी।
Godavari Plant Accident: मालूम हो की कल गोदावरी प्लांट मे पुरानी बिल्डिंग का शेड गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। जबकि,कई लोग घायल हुए थे। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरु किया और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया था। इस हादसे को लेकर सीएम साय ने भी दुख जताया था।




