Breaking news
Advertisement
big breakingcrimeउत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

अवैध मदरसे में शौचालय में मिली 40 नाबालिग बच्चियां, प्रशासन ने मदरसा बंद करने के दिए आदेश

पयागपुर तहसील के तीन मंजिला भवन में संचालित कथित अवैध मदरसे में छात्राओं को संदिग्ध हालात में बंद पाया गया, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने तत्काल मदरसे को बंद कराने और बच्चियों को सुरक्षित घर भेजने के निर्देश दिए

बहराइच : बहराइच जिले के पयागपुर तहसील क्षेत्र के पहलवारा गांव में बुधवार को चलाए गए निरीक्षण के दौरान स्थानीय प्रशासन की टीम ने एक तीन मंजिला इमारत में संचालित कथित अवैध मदरसे का छापा मारा, जहां शौचालय में 40 नाबालिग लड़कियां संदिग्ध हालात में बंद मिलीं। पयागपुर के उप जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडे ने बताया कि मदरसे के संचालकों ने पहले तो टीम को ऊपर जाने से रोक दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में छत पर बने शौचालय के दरवाजे को महिला पुलिस बल ने खुलवाया, जहां बच्चियां मिलीं। उनकी उम्र नौ से 14 वर्ष के बीच थी। बच्चियां सहमी हुई थीं और अपनी परिस्थिति बताने में असमर्थ थीं।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहम्मद खालिद ने कहा कि बच्चियों के शौचालय में रहने के कारणों को लेकर मदरसे की शिक्षिका तकसीम फातिमा ने कहा कि अचानक निरीक्षण के समय अफरातफरी के कारण वे वहां छिप गई थीं। फिलहाल मदरसे के अभिलेखों की जांच शुरू कर दी गई है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं और बच्चियों को सुरक्षित उनके परिवारों को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) रामानंद प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि अभी तक किसी बच्चे के अभिभावक, उप जिलाधिकारी या अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराने की तहरीर नहीं मिली है। यदि कोई शिकायत मिलेगी तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close