Breaking news
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबर

मेडिकल संचालक की लापरवाही ने ली मासूम की जान, पैर का इलाज कराने पहुंचा था छात्र, अब मचा बवाल

अंबिकापुर। Ambikapur News: छ्त्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से एक मामला सामने आया है जहां मेडिकल संचालक की लापरवाही से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बताया गया कि, बच्चे को घुटने में घाव का इलाज कराने के लिए ले जाया गया था। मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र का बताया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बलरामपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कक्षा छठवीं के छात्र को परिजन पास के ही मेडिकल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान मेडिकल संचालक ने बच्चे को एक इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद बच्चे को आनन -फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां से डॉक्टरोें ने बच्चे को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

Ambikapur News: वहीं इस घटना के बाद परिजनों ने मेडिकल संचालक पर आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस घटनाक्रम से बच्चे के परिजन सदमे में है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बता दें कि, यह पहली बार नहीं है इससे पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से कई मासूमों की जान जा चुकी है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close