Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरयुथ अड्डा

सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशी जारी, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम

नई दिल्ली। CBSE Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने साल 2026 में बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया है। कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 15 जुलाई, 2026 के बीच आयोजित होने वाली है। जिसमें करीब 45 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होंगे।

बता दें कि, क्लास 10 के लिए दो फेज में परीक्षाएं होंगी। पहला फेज 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक और दूसरा फेज 5 से 20 मई, 2026 तक होगा। कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का पहला संस्करण 17 फरवरी से 6 मार्च, 2026 तक आयोजित किया जाएगा और दूसरा संस्करण 15 मई से 1 जून तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, क्लास 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 6 जून, 2026 को घोषित हो सकता है।

CBSE Board Exam 2026: मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित होंगी। जो सुबह 10.30 बजे होगा और 1.30 बजे खत्म होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की फाइनल डेटशीट छात्र को अंतिम सूची मिलने के बाद जारी कर दी जाएगी। ये परीक्षाएं भारत समेत 26 देशों में 204 विषयों में आयोजित की जाएंगी।

https://x.com/cbseindia29/status/1970840032434151779

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close