रेरा चेयरमैन संजय शुक्ला और रावतपुरा सरकार की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने पेश की चार्जशीट
रायपुर। Raipur News: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज मान्यता घूसकांड मामले में सीबीआई ने चार्जशीट अदालत में पेश की है, जिसमें रिटायर्ड IFS अधिकारी और RERA के चेयरमैन संजय शुक्ला और रावतपुरा सरकार का नाम शामिल है। यह चार्जशीट 28 अगस्त 2025 को दाखिल की गई थी। इसके पहले 30 जून को FIR दर्ज की गई थी।
बता दें कि, आरोप है कि, मेडिकल कॉलेज की मान्यता दिलाने के लिए अनुकूल निरीक्षण रिपोर्ट देने के एवज में रिश्वत लेने या लेने का सुनियोजित नेटवर्क चलाने का आरोप है। जिसमें रिश्वतखोरी का बड़ा नेटवर्क संचालित किया गया। वहीं सीबीआई ने निजी मेडिकल कॉलेज को मान्यता दिलाने के नाम पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में एक बड़ी जांच की है। इस मामले में कई नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें रिटायर्ड IFS अधिकारी एवं RERA चेयरमैन संजय शुक्ला और रावतपुरा सरकार का नाम भी शामिल है।
Raipur News: इस मामले में सीबीआई ने 28 अगस्त को विशेष कोर्ट में 133 पेज की चार्जशीट पेश की है जिसमें रावतपुरा सरकार , संजय शुक्ला, अतुल तिवारी सहित मान्यता के निरीक्षण के लिए आयी टीम के सदस्यों सहित 11 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। मालूम हो की संजय शुक्ला को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने रेरा का चेयरमैन बनाया था। जिन्हें शराब और नान घोटाले के आरोपी अनिल टुटेजा और पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड का करीबी बताया जाता है।




