राजधानी के जूक क्लब में मारपीट, महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर के भांजे ने युवक को पीटा, CCTV फुटेज आया सामने
रायपुर। Zouk Club Viral Video: राजधानी रायपुर के जूक क्लब में हुई मारपीट का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर बेरहमी से हमला करते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है। बताया गया कि, घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है।
बता दें कि, अज्जू पांडे को भिलाई के पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर समेत कई लोग मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। प्रखर चंद्राकर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर का सगा भांजा है। वहीं पीड़ित ने आरोप लगायाहै कि हमलावरों ने उसे जान से मारने की कोशिश की और मारपीट के दौरान पिस्टल की बट का इस्तेमाल किया गया।
Zouk Club Viral Video: बता दें कि, इस घटना में आरोपी पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर समेत अन्य लोग फरार हैं, जबकि प्रेम वर्मा नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। CCTV फुटेज में आरोपी पिस्टल और पंच से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।




