Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

तीसरी बार सरेंडर करने पहुंचे आलोक शुक्ला, ED ने मांगी 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड

रायपुर। NAN Scam: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नान घोटाला मामले में पूर्व आईएएस डॉ. आलोक शुक्ला आज तीसरी बार ईडी की विशेष कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे। जिसके बाद कोर्ट ने उनका सरेंडर आवेदन स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक, अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर लेगी। वहीं ED ने 14 दिन की कस्टोडियल रिमांड मांगी है ताकि, सरेंडर आवेदन पर सुनवाई की जाएगी।

बता दें कि, 3 दिन पहले 19 सितंबर को भी शुक्ला कोर्ट सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन ED के वकील केस डायरी लेकर नहीं पहुंचें तो उन्होंने कोर्ट से समय मांगा था। वहीं आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि दोनों अफसर पहले दो हफ्ते ईडी की कस्टडी में और फिर दो हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहेंगे, उसके बाद ही उन्हें जमानत मिल सकेगी।

NAN Scam: यह मामला 2015 में सामने आया था। जब ACB और EOW ने एक साथ 25 परिसरों पर छापा मार था। इस दौरान कुल 3.64 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए थे। साथ ही चावल और नमक के नमूने जब्त कर जांच की गई, जो घटिया और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close