[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

सूर्या मॉल में पुलिस की दबिश, देर रात तक परोसी जा रही थी शराब, भागते नजर आए युवक-युवतियां

भिलाई। Police Raid In Surya Mall: नशे के खिलाफ जहां एक ओर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तो वहीं दूसरी ओर राजधानी के कई हॉटलों और बार में देर रात तक जाम छलकाएं जा रहे हैं। ताजा मामला भिलाई से सामने आया है। जहां देर रात सूर्या मॉल में स्थित लिस्ट्रोमीनिया पब में दबिश दी।

मिली जानकारी के अनुसार, यहां रात 12 बजे के बाद भी शराब परोसी जा रही थी, जो कि नियमों का उल्लंघन है। इस दौरान पुलिस को देखकर वहां हडकंप मचा गया। नशे में झूम रहे युवक और युवतियां पीछे दरवाजे से भागने लगे। पुलिस ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है और मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

Police Raid In Surya Mall: पुलिस के अनुसार, लिस्ट्रोमीनिया पब में देर रात तक शराब परोसा जा रहा था और डीजे बजाकर युवक-युवतियां डांस कर रहे थे। जिसके बाद छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुछ लोगो को पकड़कर समझाइश देकर छोड़ दिया है वहीं क्लब को देर रात तक पार्टी आयोजन के संबंध में नोटिस जारी किया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close