Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरबिज़नेसरायपुर

देशभर में आज से लागू होंगी GST की नई दरें, कई चीजों की कीमतों में आएगी भारी कमी

रायपुर। New GST Rates: देशभर में आज से जीएसटी की नई दरें लागू होंगी। जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, 4 स्लैब से हटकर अब सिर्फ दो स्लैब 5% और 18% लागू होंगे। इससे रोजमर्रा की आवश्यकताओं की कई चीजों की कीमत में भारी कमी आएगी। हालांकि, सिन गुड्स और लक्जरी उत्पादों पर 40% का स्पेशल टैक्स लगेगा।

जीएसटी की नई दरें से कई आवश्यक चीजों की कीमत में कमी आएगी, जैसे कि खाने-पीने की चीजें, दवाएं, और अन्य आवश्यक सामग्री। इसके अलावा, कई उद्योगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इससे मीडिल क्लास लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

बता दें कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस महीने की शुरुआत में नेक्स्ट जेनरेशन की दरें घोषित की थीं। जीएसटी में सुधार अब लागू में हो गए हैं। जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उपभोक्ताओं व उत्पादकों दोनों को इसका लाभ प्राप्त होगा।

New GST Rates: वहीं रविवार शाम को राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि, पहले दिन से जीएसटी सेविंग्स फेस्टिवल शुरू हो रहा है। इससे गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, महिलाएं और युवा सभी को फायदा होगा। घर बनाने, गाड़ी खरीदने और यात्रा करने तक पर खर्च कम होगा।

जीएसटी की नई दरें

साबुन, कॉफी, डायपर 12-18% 5% कीमतों में बड़ी गिरावट
दवाएं और मेडिकल किट 12-18% 5% इलाज हुआ सस्ता
सीमेंट 28% 18% घर बनाने की लागत कम
टीवी, एसी, फ्रिज 28% 18% इलेक्ट्रॉनिक्स सस्ते
छोटी गाड़ियां 28% 18% मिडिल क्लास को फायदा
बड़ी गाड़ियां 50% (28+22%) 40% कीमत थोड़ी घटी
सैलून-फिटनेस सर्विस 18% 5% सेवाएं हुई सस्ती
सिगरेट, गुटखा 28%+सेस 40% कीमतें और बढ़ीं

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close