छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो स्कॉर्पियो से बरामद किए 6 करोड़ 40 लाख रुपए, मौके से चार लोगों को किया गिरफ्तार
दुर्ग। Durg News: दुर्ग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां कुम्हारी में महाराष्ट्र नंबर की दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 40 लाख रुपये बरामद किए गए। जिसके बाद पुलिस ने आयकर विभाग को इस मामले की जानकारी दी है।
Durg News: बता दें कि,मामला थाना कुम्हारी क्षेत्र का है। यहां चैंकिंग के दौरान दो वाहन से करीब 6 करोड़ 40 लाख बरामद किए गए। इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम और अन्य विवरण नहीं दिए हैं। यह बरामदगी दुर्ग पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह दर्शाता है कि पुलिस अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने में सक्रिय है।
Advertisement




