Breaking news
Advertisement
big breakingक्राइमदेशबिहारब्रेकिंग न्यूज़

रातों-रात गंडक नदी का पानी चढ़ा, उफान में घिरे गांव, नाव पर टिकी जिंदगी

गंडक नदी के उफान ने नौतन प्रखंड के दियारावर्ती गांवों को चारों तरफ से पानी में घेर लिया है। घरों के आंगन में तीन से चार फुट पानी भर चुका है, खेत डूब चुके हैं और लोग अब नाव का सहारा लेकर गुजर-बसर कर रहे हैं। अचानक आई इस आपदा ने ग्रामीणों की जिंदगी उलट-पुलट कर दी है।

नौतन/जगदीशपुर : रातों-रात गंडक नदी का पानी चढ़ा और नौतन प्रखंड के दियारावर्ती गांव मानो टापू में बदल गए। मंगलपुर कला, भगवानपुर और शिवराजपुर पंचायत के लोग चारों ओर से पानी से घिर गए हैं। रास्ते डूब चुके हैं, खेत डूब चुके हैं और अब तो आंगन तक में पानी घुस आया है।
शांति देवी और बेदामी देवी जैसी महिलाएं कहती हैं, “जब वोट मांगने आते हैं तो नेता गांव-गांव घूमते हैं, लेकिन जब आपदा आती है तो कोई नजर नहीं आता।” उनका गुस्सा इस बात से है कि अचानक बढ़ते पानी की कोई सूचना प्रशासन की ओर से नहीं दी गई। लोग नाव खोज रहे हैं, ताकि सामान और मवेशियों को किसी तरह सुरक्षित जगह पहुंचाया जा सके।

किसानों की परेशानी और गहरी है। धान की फसल डूबने लगी है। खेतों में मेहनत की महीनों की कमाई अब पानी में बहने के कगार पर है।

किसानों की परेशानी और गहरी है। धान की फसल डूबने लगी है। खेतों में मेहनत की महीनों की कमाई अब पानी में बहने के कगार पर है। चेहरों पर चिंता और आंखों में मायूसी साफ झलक रही है।

हालात की गंभीरता को देखते हुए अंचल अधिकारी अलका कुमारी ने कहा है कि कर्मचारियों को गांवों में भेजा गया है और आगे मदद पहुंचाई जाएगी। लेकिन गांव के लोग फिलहाल खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।

गांव में कहीं बच्चे घुटनों तक पानी में खेल रहे हैं, तो कहीं बुजुर्ग टकटकी लगाए आसमान की ओर देख रहे हैं — शायद कोई मदद नाव के रूप में पहुंच जाए।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close