छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़
बड़ी खबर… साय सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव, यहां देखें लिस्ट
रायपुर। CG News: राजधानी रायपुर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है जहां साय सरकार के आधा दर्जन मंत्रियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। बताया गया कि, ये बदलाव नए मंत्री बनने के बाद किया गया है। जिसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।
CG News: बता दें कि, जारी आदेश के अनुसार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा दुर्ग, बालोद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बस्तर के प्रभारी मंत्री बन गए हैं। वहीं मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बलौदा बाजार भाटापारा के प्रभारी मंत्री बने है। लक्ष्मी राजवाड़े बलरामपुर रामानुजगंज जिले के प्रभारी मंत्री बनी है। वहीं मंत्री गजेंद्र यादव राजनंदगांव और गुरु खुशवंत साहेब सक्ति के प्रभारी मंत्री बनाए गए हैं। जबकि राजेश अग्रवाल को गौरेला पेंड्रा मरवाही का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।
Advertisement






