[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरयुथ अड्डा

पैरामेडिकल स्टाफ के पद पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज, यहां देखें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली। RRB Recruitment 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिसमें नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, डायलिसिस तकनीशियन, हेल्थ मलेरिया इंस्पेक्टर जैसे कुल 434 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू की गई थी जिसकी आखिरी तारीख आज यानी 18 सितंबर है। ऐसे में आवेदक ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसमें आवेदन की प्रक्रिया क्या है।

इन पदों पर होगी भर्ती

नर्सिंग सुपरिंटेंडेंट- 272
डायलिसिस टेक्नीशियन- 04
हेल्थ और मलेरिया इंस्पेक्टर ग्रेड-II- 33
फार्मासिस्ट- 105
रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन- 04
ईसीजी टेक्नीशियन- 04
लेबोरेटरी असिस्टेंट टेक्नीशियन- 12

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवदेन करने वाले उम्मीदावर को मान्यता प्राप्त संस्था से 12वीं पास होना चाहिए। बीएससी नर्सिंग या जीएनएम की डिग्री होनी चाहिए साथ ही डायलिसिस टेक्नीशियन के लिए हेमोडायलिसिस में डिप्लोमा भी होना अनिवार्य है।

आयुसीमा

इसमें आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। जबकि, एससी, एसटी उम्मीदवार को आयु सीमा में 5 साल की छूट और ओबीसी वालों को 3 साल की छूट, दिव्यांग को 10 साल की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को 500 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देनी होगी, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवार को 250 रुपए देने होंगे।

RRB Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं।
पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
अपना नाम, ईमेल पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।
बर्थ सर्टिफिकेट सहित जरूरी डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करें।
फाइनल सब्मिट कर सेव कर लें या प्रिंटआउट ले लें।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close