फिर सामने आया धर्मांतरण का मामला, पास्टर और उसके 6 साथी गिरफ्तार, बीमारी ठीक करने का बता रहे थे इलाज
सरगुजा। Sarguja News: छत्तीसगढ़ में बीते कई दिनों से धर्मांतरण का मुद्दा गर्माया हुआ है। वहीं सरगुजा जिले के सीतापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां एक ईसाई धर्म सभा का आयोजन किया गया था, जिसमें बीमारी ठीक करने का दावा किया जा रहा था। हालांकि, हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि यह आयोजन धर्मांतरण के लिए किया गया था ।
वहीं सीतापुर पुलिस थाने के सामने हिन्दू संगठन के पदाधिकारी एकत्रित हुए और इस आयोजन का विरोध किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने
हिंदू संगठनों की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पास्टर और उसके 6 साथियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की।
Sarguja News: हिंदू संगठनों का आरोप है कि मिशनरियों द्वारा धर्म सभा का आयोजन कर धर्मांतरण किया जा रहा था। यह मामला सीतापुर नगर पंचायत क्षेत्र के उरांवपारा का है। फिलहाल इस पूरे मामले पर सीतापुर थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।




