रफ्तार का कहर… ITI छात्र को रौंदते हुए डिवाइडर से टकराकर पलटी तेज रफ्तार कार, मचा हड़कंप
हिमांशु पटेल /
रायपुर। Raipur Accident: राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर सामने आया है। मामला माना थाना क्षेत्र का है, जहां कुशाभाऊ ठाकरे बीजेपी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर कहर बरपाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में एक युवक के साथ तीन युवतियां सवार थी। यह कार नियंत्रण खो बैठी और सामने से गुजर रहे दो आईटीआई छात्रों को अपनी चपेट में ले लिया।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों छात्रों को घसीटते हुए डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे में एक छात्र घायल हो गयाा और उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। वहीं इस हादसे में एक युवती को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मिलकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
Raipur Accident: मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार तीनों युवतियां कॉलेज की छात्राएं बताई जा रही हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं माना थाना पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि, आखिर तेज रफ्तार कार किसकी थी और लापरवाही से गाड़ी कौन चला रहा था।





